उत्तराखंड समाचार

भाजपा के प्रत्याशी नीतीश कुमार का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने का रास्ता साफ

पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में 9 निर्दलीय बीडीसी सदस्यों ने सौपा समर्थन पत्र

देहरादून 7 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में हरिद्वार से खानपुर ब्लॉक के 9 निर्दलीय बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख पद के पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन पत्र सौपा। इसके साथ ही वहां भाजपा के प्रत्याशी नीतीश कुमार का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने खानपुर ब्लॉक के पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने वाले सभी बीडीसी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता ने देश और राज्य के बाद गांवों में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट दिया है। इस मौके पर उन्होंने इन सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया, प्रदेश सरकार व पार्टी आपकी भावनाओं का सम्मान रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए मजबूती से काम करेगी। इस कार्यक्रम में खानपुर विकास खंड से क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन देने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पूनम वार्ड धारूवाला से, श्रीमती बेबी वार्ड मिर्जा सादात से, सचिन कुमार वार्ड मिर्जापुर मोनवाला से, श्रीमती सविता वार्ड चंद्रपुरी वांगड से, श्रीमती सुमन वार्ड प्रहलाद पुर से, श्रीमती ज्योति वार्ड जोगावाला से, श्रीमती रीता वार्ड रघुनाथपुर से, श्रीमती सुमित वार्ड धर्मपुर रोहलकी से। इस मौके पर पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, विनोद कुमार, पार्टी प्रवक्ता विनोद सुयाल समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581