उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने बाबा केदार के दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद

राज्यपाल ने आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा के भी दर्शन किये।

केदारनाथ/देहरादून 03 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बाबा केदार से प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार के दर्शन हेतु आये श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। राज्यपाल के भ्रमण के दौरान केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया इसके उपरांत राज्यपाल ने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। केदारनाथ भ्रमण के दौरान केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल से मिलकर केदारनाथ धाम की तमाम व्यवस्थाओं और उनमें सुधार की संभावनाओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा के भी दर्शन किये। इसके उपरांत राज्यपाल ने केदारनाथ में तैनात राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान विभागों के आपसी तालमेल से ही यात्रा सुखद और सफल हो रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग दीपेंद्र नेगी, एसडीएम योगेंद्र सिंह, केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, केदारनाथ अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581