उत्तराखंड समाचार

राजभवन में हुआ प्रार्थना सभा का आयोजन

सत्य और अहिंसा के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं

देहरादून 02 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजभवन के सभी कार्मिकों की उपस्थिति में भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन- ‘‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’’, ‘‘वैष्णव जन तै तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे‘‘ तथा ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी द्वारा चलाये गये अनेक आन्दोलनों ने हमारी स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी व सरलता भरा जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके द्वारा दिए गए नारे ‘जय जवान जय किसान’ ने पूरे देश में ऊर्जा का संचार किया। राज्यपाल ने कहा कि हमें इन महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर नये भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य करना होगा। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल डॉ0 रंजीत कुमार सिन्हा, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव व राजभवन के अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464