उत्तराखंड समाचार

निधन पर किया शोक प्रकट

करन माहर ने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब कांग्रेसजन उनके साथ बराबर के सहभागी हैं।

देहरादून 3 अगस्त। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की धर्म पत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना वयक्त की है। करन माहर ने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब कांग्रेसजन उनके साथ बराबर के सहभागी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने हीरा सिंह बिष्ट के घर पहुंचकर उनकी धर्म पत्नी के निधन पर प्रदेश कांग्रेसजनों की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की है।

देहरादून महानगर के कांग्रेसजनों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की धर्म पत्नी श्रीमती प्रेमलता बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना वयक्त की है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ मीडिया पैनलिस्ट सूर्यकान्त धस्माना की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कार्यालय में शोकसभा का आयोजन कर स्व0 श्रीमती प्रेमलता बिष्ट के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में हीरा सिंह बिष्ट एवं उनके परिजनों के साथ बराबर का सहभागी है। हम सब दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। भगवान स्व0 श्रीमती प्रेमलता बिष्ट की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ मीडिया पैनलिस्ट सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, अमरजीत सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष दर्शन लाल, मीडिया पैनलिस्ट सूरज सिंह नेगी, शीशपाल बिष्ट, शैलेन्द्र शेखर करगेती, आदि शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464