उत्तराखंड समाचार

प्रदेश महामंत्री संगठन ने दिया करो योग रहो निरोग का संदेश

श्री अजेय ने कहा कि जिस प्रकार से स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना आवश्यक है

देहरादून/काशीपुर, 20 जुलाई। भाजपा के काशीपुर में चल रहे तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रातः 5.30 बजे सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय ने करो योग रहो निरोग का संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में योग को नई पहचान दी है। श्री अजेय ने कहा कि जिस प्रकार से स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना आवश्यक है उसी प्रकार से स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिसक के लिए योगाभ्यास एवं व्यायाम आवश्यक है। इसलिए अपने व्यस्तता से अपने स्वास्थ्य के स्वस्थ रखने के लिए योग एवं व्यायाम निरंतर करते हुए अपने जीवन के नियमित कार्यों का हिस्सा बनाना चाहिए। योगाभ्यास में सभी प्रशिक्षनार्थियों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581