उत्तराखंड समाचार

डीएम के जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं का मजमा लगा

शिकायतों को तो मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया

हल्द्वानी। डीएम के जनता दरबार में शिकायत कर्ताओं का मजमा लग गया। कई शिकायतों को तो मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया लेकिन कुछ को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित के निर्देश दिए गए।डीएम कैंप कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इनमें सर्वाधिक शिकायतें विद्युत, पेयजल, अतिक्रमण और राजस्व की थीं। इसके अलावा लाइसेंस के भी कई मामले आए। जनता दरबार में पहुंची शिकायतों में से 43 शिकायतों को दर्ज किया गया। डीएम धीराज गर्ब्यालय ने अधिकारियों को इनका जल्द निस्तारण कराने को कहा गया। जनता दरबार में एडीएम अशोक जोशी, एसडीएम मनीष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581