उत्तराखंड समाचारक्राइम

रुद्रपुर में फेरी लगाकर दाल बेच रहे युवक पर हमला कर चार कट्टे दाल लूटे

जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी मोहम्मद नसीम पुत्र सफीक ने बताया कि वह फेरी लगाकर दाल बेचने का काम करता है

रुद्रपुर : फेरी लगाकर दाल बेच रहे युवक पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर चार कट्टे दाल लूट गए और शेष दाल को सड़क पर बिखरा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी मोहम्मद नसीम पुत्र सफीक ने बताया कि वह फेरी लगाकर दाल बेचने का काम करता है। बुधवार शाम भी वह अपने रिक्शा में दाल लेकर जगह जगह बेचने जा रहा था। अरविंद नगर पहुंचने पर उसने दाल बेचने के लिए गली में आवाज लगाई तो दीपक सरकार और अजय नाम के दो युवक वहां पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने उससे गालीगलौज की।विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही रिक्शा में रखी हजारों रुपये कीमत की दाल बिखरा दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपित रिक्शा से चार कट्टे दाल भी लूट ले गए। बाद में नसीम ने ट्रांजिट कैंप थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शम्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दीपक सरकार और अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581