उत्तराखंड समाचारएंटरटेनमेंट

जीआरडी में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित

रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया एवं छात्र-छात्राएं जमकर थिरके

देहरादून। राजधानी के इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मौजूदा छात्र-छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह-2022 आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया एवं छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। समारोह का उद्घाटन चेयरमैन सरदार राजा सिंह वाईस चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह, सुरजीत कौर, प्रबजी एवं परिसर निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए परिसर निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उन्होंने कहां की बदलते औद्योगिक एवं शैक्षणिक परिवेश में नवीनतम अनुसंधान एवं तकनीक से सुसज्जित होकर ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए होना चाहिए एवं उन्होंने छात्रों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। वहीं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में बिताए अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को बताया साथ की लगभग सभी बच्चो के बेहतरीन प्लेसमेंट होने पर कॉलेज को सहृदय धन्यवाद दिया। समापन समारोह में चेयरमैन सरदार राजा सिंह, वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह, सुरजीत कौर, प्रबजी, परिसर निदेशक चौधरी, डॉ. मनीष मिश्रा, धीरज अग्रवाल, नरेश लखनपाल, अभिषेक सरकार, कमलकांत राणा, परमजीत सिंह, संजीव चौहान, सभी विभाग अध्यक्ष, शिक्षक गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581