उत्तराखंड समाचार

हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा प्रेमनगर संयुक्त अस्पताल का नाम

प्रेमनगर संयुक्त अस्पताल का नाम पूर्व विधायक हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा

देहरादून। प्रेमनगर संयुक्त अस्पताल का नाम पूर्व विधायक हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल के विस्तारीकरण के लिए अस्पताल के आसपास अतिरिक्त जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पताल में बेड क्षमता के विस्तार को लेकर भी अलग से रिपोर्ट देने को कहा है। प्रेमनगर अस्पताल कैंट विधानसभा के एक बड़े हिस्से के साथ ही प्रेमनगर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को कवर करता है। इसलिए अब इस अस्पताल को विस्तार देने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581