उत्तराखंड समाचार

दो दिवसीय आवासीय ट्रेंनिग का आयोजन

उत्तराखण्ड सरकार के हायर सेकेण्डरी स्कूलों हरियाणा एवं फरीदाबाद के स्कूलों में गठित मानक क्लब के मेंटर्स ने प्रतिभाग किया।

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून द्वारा मानक क्लब के मेंटर्स के लिए दो दिवसीय आवासीय ट्रेंनिग का आयोजन एक होटल में किया गया, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड सरकार के हायर सेकेण्डरी स्कूलों हरियाणा एवं फरीदाबाद के स्कूलों में गठित मानक क्लब के मेंटर्स ने प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वंशीधर तिवारी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा सभी मेंटर्स को भारतीय मानक ब्यूरो की गातिविधियों के बारे में आवश्यक प्रमाणन के बारे में एवं स्टैंडर्स क्लब के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं मानक क्लब में होने वाली गतिविधियां एवं गाइडलाइन के बारे में बताया गया। मानक क्लब भविष्य में छात्र्ाों कों जीवन में गुणवत्ता एवं मानकीकरण को लेकर वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ाने एवं उनके अच्छे भविष्य का निमार्ण करने में सहायक होगें। उक्त कार्यक्रम में उत्तराखण्ड़ बोर्ड के 30 स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय उत्तराखण्ड़ के 8 स्कूल के मेंटर्स ने प्रतिभाग किया। भारतीय मानक ब्यूरो की सरिता त्र्ािपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी शआरडी शर्मा, अपर निदेशक, उपनिदेशक  प्रदीप रावत, शबी.पी. मैदोंली आदि मौजूद रहे, भारतीय मानक ब्यूरो के उपमहानिदेशक राजीव पी, भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के प्रमुख सुधीर बिश्नोई एवं भारतीय मानक ब्यूरो के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581