उत्तराखंड समाचार

बेकाबू होकर खाई में गिरी कार, 3 की मौत

गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चम्‍पावत। चंपावत जिले में पाटी देवीधुरा मार्ग में गर्सलेख के पास एक अल्टो कार गुरुवार देर रात अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार संख्या यूके 03 ए 7566 हरिद्वार से पाटी आ रही थी जो बाजार से दो सौ मीटर पहले खाई में गिर गई। हादसे में प्रदीप गहतोड़ी, बसंत गहतोड़ी, देवकी देवी निवासी ग्राम लड़ा पाटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मंजू गहतोड़ी को रेफर किया गया है। हादसे में मां बेटे की मौत हुई है। सीओ वीसी पंत ने बताया कि घटना बीती रात करीब एक बजे की है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581