उत्तराखंड समाचार

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए प्रतिदिन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के निर्देश

मुख्य सचिव स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित करवाई जाए

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में प्रदेश में रोप – वे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने रोप – वे प्रोजेक्ट्स में फॉरेस्ट क्लियरेंस, एनएच एवं अन्य अप्रूवल आदि में लग रहे समय को देखते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रतिदिन प्रोजेक्ट्स की समीक्षा के निर्देश दिए। कहा कि सभी प्रोजेक्ट्स का विशेषज्ञों द्वारा सर्वे करवा कर अधिक फुटफॉल वाले प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता पर लिया जाए, ताकि जहां अधिक आवश्यकता है उनका कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने मसूरी और यमुनोत्री रोप – वे निर्माण कार्य की प्रत्येक कार्य पूर्ण होने की तिथि निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इंटरडिपार्टमेंटल कॉर्डिनेशन के लिए प्रोजेक्ट्स को उन्नति पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों एवं स्वीकृतियों में गति लायी जा सके, फिर भी कोई समस्या आ रही हो तो मुख्य सचिव स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित करवाई जाए ताकि समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु एवं सचिव दिलीप जावलकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581