उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने लौटाए गुम हुए 128 मोबाइल

नैनीताल पुलिस ने 2179000 के गुम हुए 128 मोबाइल लौटाए

नैनीताल। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया था। मोबाइल एप्प नैनीताल को डॉ जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व श्री हरबंश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एंव श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक उमेश मलिक, प्रभारी साईबर सैल, (मोबाइल एप्प) के नेतृत्व में आरक्षी आनन्द बल्लभ जोशी, आरक्षी नरेश मेहरा, आरक्षी किशन सिंह कुँवर, महिला आरक्षी पिंकी जोशी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अप्रैल 2022 तक की आईएमईआई नम्बरों को प्रभारी, एसओजी नन्दन सिंह रावत के माध्यम से सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त जिन आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया। मोबाइलो को आईएमईआई के आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद (तेलगांना) व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 128 मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा रिकवर किये गये। विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन उनकी अनुमानित कीमत 2179000/-है। इससे पहले माह जनवरी में टीम ने 217 मोबाइल रिकवर किये थे। जिनकी अनुमानित कीमत -2305000 रुपये थी। मोबाईल मिलने के बाद लोगों में खुशी देखने को मिली।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581