आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होने से हो गया बड़ा हादसा

बेकाबू बस ने ऑटो सहित चार कारों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर घायल, कटकर अलग हो गया एक हाथ

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा चौक के पास बेकाबू बस ने एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक हाथ कटकर अलग हो गया। उन्हें उपचार के लिए जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा ज्वालापुर के दुर्गा चौक के पास हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निजी अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बस ने वहां खड़े एक ऑटो और चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान एक कुत्ता भी बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक त्रिलोक सिंह गुसाईं को उपचार के लिए जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581