आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनधर्मन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका

उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा

देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं तथा राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर दोनों के बीच विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। श्री कोश्यारी ने श्री गुरु राम राय ग्रुप द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन संस्थानों की सेवाएं समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंच रही हैं। भगत सिंह कोश्यारी ने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की। आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड सहित राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की सराहना करते हुए उन्होंने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को जनसेवा के इन प्रयासों के लिए बधाई दी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन लंबे समय से गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री गुरु राम राय ग्रुप का मूल उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान जनकल्याण और मानव सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581