आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनसोशल मीडिया वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पुतला दहन

ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 3 अक्टूबर। आज सीपीएम ने चुनाव आयोग में अलोकतांत्रिक कार्यवाही के खिलाफ तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कार्यालय से गांधी पार्क तक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की और मुख्य चुनाव आयुक्त व मोदी सरकार के बीच मिलीभगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और “जनता के वोट चोरना बंद करो” के नारे लगाए।
सीपीएम नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग में अलोकतांत्रिक कार्यवाही हो रही है और मुख्य चुनाव आयुक्त मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और चुनाव आयोग को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाया जाना चाहिए।
इस अवसर राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित,जिलासचिव शिवप्रसाद देवली, देहरादून सचिव अनन्त आकाश, सचिवमण्डल सदस्य लेखराज, किसान सभा के प्रदेश महामंत्री भूपालसिंह रावत, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष एवं सीपीएम नेता गंगाधर नौटियाल, सीआईटीयू अध्यक्ष एस एस नेगी,राज्य कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंहएस एफ आई जिलासचिव अयाज खान, छात्रसंघ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने विचार व्यक्त किया तथा सीपीएम नेता सुरेंद्र सिंह सजवाण ने किया! इस अवसर पर सीआईटीयू उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, रामसिंह भण्डारी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल, सचिव अभिषेक भण्डारी, हिमांशु चौहान, एसएफआई अध्यक्ष प्रियंका, यूएन बलूनी, मनीष कुमार, नितिन बौंठियाल, रामप्रवेश, सोनू कुमार आदि बडी संख्या प्रदर्शनकारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581