श्रमिकों को वितरित की गई मिठाई एवं आवश्यक सामग्री
रेस्ट कैंप दक्षिण में आयोजित किया गया कैंप

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के वार्ड 80, रेस्ट कैंप दक्षिण में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग की ओर से एक कैंप आयोजित किया गया। कैंप में पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं एवं श्रम कार्ड के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रमिकों एवं उपस्थित लोगों को मिठाई तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कैंप के माध्यम से श्रमिकों को मिलने वाले लाभ, श्रम कार्ड के महत्व तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ लेकर अपने कार्य एवं जीवन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें। इस दौरान जिला प्रबंधक एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रमोद रावत, जिला कोऑर्डिनेटर रेशमा रावत, लेबर इंस्पेक्टर अमित थपलियाल, कमिश्नर शैलेंद्र सती, मंडल प्रभारी एवं पार्षद अंजली सिंघल, जिला महामंत्री संदीप मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री दिनेश सती तथा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।




