उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

कौड़िया स्थित रोड़ बनी तालाब, जनता बेहाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने संभाला मोर्चा, मौके पर पहुंचकर दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कोटद्वार। कौड़िया क्षेत्र की जर्जर सड़क, जलभराव और बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी से गुहार लगाई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पूरी सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील होकर तालाब का रूप ले चुकी है। लगातार जलभराव के कारण लोगों के घरों, दुकानों तक पानी पहुंच रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलते ही सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पहले संबंधित अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या के संबंध में तत्काल जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई दे रहा है। कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुसने की स्थिति बन गई है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। मौके पर सुरेन्द्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यह स्थिति किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि सड़क की मरम्मत, जलनिकासी एवं गड्ढों को भरने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।इस अवसर पर श्री नेगी ने कहा, क्षेत्र की सड़क आज सड़क कम और तालाब अधिक दिखाई दे रही है। यह केवल एक सड़क की समस्या नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा गंभीर विषय है। जलभराव के कारण लोगों के घरों तक पानी पहुंचना अत्यंत चिंताजनक है, शासन-प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। जनता को इस प्रकार की बदहाली के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। नेगी जी ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को हर स्तर पर मजबूती से उठाएंगे तथा संबंधित विभाग एवं शासन-प्रशासन से लगातार संपर्क में रहकर सड़क निर्माण एवं जलनिकासी की समस्या का शीघ्र समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पहुंचकर स्वयं निरीक्षण करने एवं अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देने पर सुरेन्द्र सिंह नेगी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अब इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464