उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादून

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने किया शिविर का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 11 जुलाई। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा एएसजी हॉस्पिटल, रेसकोर्स के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्री देव सुमन नगर एवं सरस्वती नगर, चोरखाला में निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दोनों विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा विद्यालय स्टाफ का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में धीरज मिश्रा, आदित्य पाल एवं मनीष सरियाल ने विशेषज्ञ टीम के साथ विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। इस दौरान दोनों विद्यालयों के कुल 110 विद्यार्थियों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने कहा कि जिन बच्चों की आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या या कमी पाई जाएगी, उनके समुचित उपचार एवं आवश्यक सहयोग के लिए संगठन हरसंभव प्रयास करेगा। संगठन के प्रदेश सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन समय-समय पर इस प्रकार के जनहित एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता एवं सहयोग करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि सामाजिक कार्यों की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकता है, इसलिए सभी को ऐसे सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अब्दुल वाजिद, रीता अग्रवाल, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464