आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

एसएसपी दून की सख्ती से हुडदंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 06 हुड़दंगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून, 30 जून। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले युवकों को दून पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया हैं। अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 06 हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाना मसूरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बाटा शोरूम के पास कुछ व्यक्तियो द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए लड़ाई-झगड़ा कर लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग की जा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुचा, मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में मारपीट एवं विवाद किया जा रहा था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया तथा लोक शांति भंग होने की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर उपद्रव कर रहे एक व्यक्ति नीरज राघव पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी बड़ा गाँव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम, हरियाणा उम्र – 36 वर्ष को हिरासत में लेते हुये नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के उपरांत लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, साथ ही युवक के वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
वहीं दूसरी और ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हाट बाजार आईडीपीएल में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद व मारपीट की सूचना प्राप्त होने पर ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहे 05 व्यक्तियों रवि पुत्र सोहन लाल निवासी गली न0 17 अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश (उम्र 40 वर्ष), आशु पुत्र सोहन लाल (उम्र 41 वर्ष) निवासी गली न. 17 अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश, अरुण पुत्र स्व. नन्हे सिंह (उम्र 24 वर्ष) निवासी गली न. 07 अपरगंगा नगर ऋषिकेश, अंकित पुत्र ओम प्रकाश (उम्र 28 वर्ष) निवासी गली न. 01 बापुग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश, व साहिल पुत्र ओम प्रकाश (उम्र 25 वर्ष) निवासी गली न. 01 बापुग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून को अंतर्गत धारा 170(1)/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464