आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशनैनीतालन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

लोक भवन नैनीताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 150 स्वास्थ्य जांच एवं 15 ईसीजी कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किए

नैनीताल 25 जून। लोक भवन नैनीताल में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। शिविर के दौरान बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 150 विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं तथा 15 ईसीजी परीक्षण भी किए गए। प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुधांशु सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. अभिषेक गुप्ता, जनरल सर्जन डॉ. शादन अली, नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. दीपिका लोहानी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रियांशु तथा मनोचिकित्सक डॉ. गरिमा द्वारा विभिन्न रोगों से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर चिकित्सकीय परामर्श गंभीर बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि लोक भवन परिवार के प्रत्येक सदस्य का उत्तम स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकताओं में है तथा इसी उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 7 चिकित्साकर्मियों को सम्मानित किया एवं स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464