उत्तराखंड समाचार

उपनल के प्रबंध निदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लक्षित वर्गों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे

देहरादून 06 मई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में उपनल (उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जे. एन. एस. बिष्ट (सेवानिवृत्त) ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और वीरांगनाओं की देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लक्षित वर्गों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे। ब्रिगेडियर बिष्ट ने जानकारी दी कि उपनल ने हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है। इसके अंतर्गत उपनल में कार्यरत किसी भी कार्मिक की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को 50 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। उन्होंने बताया कि उपनल द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें व्यावसायिक कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण, स्वरोजगार के अवसर और शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में सहायता शामिल हैं साथ ही उन्हें प्रदेश, देश एवं विदेश में भी रोजगार उपलब्ध किए जाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581