आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीधर्मधर्म-संस्कृति

जैन कुल उपनिति संस्कार आयोजन

उपनीति संस्कार की महत्ता और विधि के विषय में प्रकाश डाला

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड जैन समाज की मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि उत्तराखंड जैन समाज के सानिध्य में श्री 1008 दिगंबर जैन पंचायती मंदिर रोचीपूरा माजरा में आज उपनीति संस्कार से पूर्व होने वाले संस्कारों में बच्चों का केस व्यास तथा बच्चीयों के मेहंदी और महावर आदि लगाने की रस्में कराई गई। जयपुर से पधारे पं. डॉक्टर सत्येंद्र कुमार जैन ने उपनीति संस्कार की महत्ता और विधि के विषय में प्रकाश डाला और केसव्यास में प्रयोग होने वाले यंत्रों का शुद्धिकरण किया। सभी बच्चों का केसव्यास कराया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुखमाल चंद जैन,महामंत्री लोकेश जैन मीडिया समन्वयक मधु सचिन जैन (उत्तराखंड जैन समाज) वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती वीना जैन, उपाध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन, उपमहामंत्री डॉ. रोहित जैन तथा संयोजक राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button