आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेशदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार का स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान

शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार का हुआ सम्मान

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिवसेना के राज्य प्रमुख गौरव कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, दून मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.एस. बिष्ट तथा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने गौरव कुमार को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर गौरव कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने लोगों से नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी के सामने आ सकती है, इसलिए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मनोज सरीन एवं मनमोहन साहनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581