उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

सड़क निर्माण कार्य से बिटुमेन के ड्रम चोरी करने वालों पर गैरसैंण पुलिस का शिकंजा

शेष चोरीशुदा माल की बरामदगी एवं अन्य आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस की कार्रवाई जारी है।

चमोली। विगत 09 जून को महेंद्र सिंह पुत्र स्व0 माधो सिंह निवासी ग्राम थैंग, तहसील ज्योतिर्मठ, जनपद चमोली द्वारा कोतवाली गैरसैंण में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनके द्वारा पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अंतर्गत मलगुड-मज्याड़ी मोटर मार्ग, आदिबद्री क्षेत्र में रिलेमिंग एवं सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 30 मई की रात्रि में निर्माण स्थल से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिटुमेन (कोलतार) के 20 ड्रम चोरी कर लिए गए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली गैरसैंण में मु.अ.सं. 16/2026, धारा 303 (2),317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन कर जांच प्रारम्भ की गई। गैरसैंण पुलिस द्वारा स्थानीय सूचनाओं एवं गहन पूछताछ के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज अभियोग से संबंधित एक आरोपी मोहतसिम पुत्र इरशाद निवासी ग्राम छतौली मुगल, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से चोरी किए गए 03 बिटुमेन ड्रम बरामद किए गए जिसपे चालानी कार्यवाही की गयी। पूछताछ के दौरान मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के भी तथ्य सामने आए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। शेष चोरीशुदा माल की बरामदगी एवं अन्य आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581