उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारियां तेज

सीडीओ ने विभागों को दिए समन्वय के निर्देश

देहरादून, 07 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के प्रारंभ में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून डॉ. मिथिलेश कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में अब तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों तथा आगामी दिनों में प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से योग को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित समस्त विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक के दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ‘योग ब्रेक’ विषय पर एक दिवसीय योग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक रविन्द्र थपलियाल द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्होंने योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी जानकारी प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से आमजन को योग के प्रति जागरूक करें तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया तथा योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464