उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

राज्य मंत्री ने दी प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल को जन्मदिन दिवस की बधाई

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज माँ भारती के लाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की। आज दोपहर राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना एवं अन्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख परम सुरेंद्र मित्तल के जन्म दिवस पर उनके राजपुर रोड़ स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की एवं बुके भेंट कर व शॉल पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। सुरेंद्र मित्तल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तराखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वह उत्तराखंड प्रांत के ‘प्रांत व्यवस्था प्रमुख’ और ‘प्रांत व्यवस्था’ के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। देहरादून में संघ की गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है।

Related Articles

Back to top button