उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

विधायक कार्यालय के पास मारपीट कर रहे चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रुद्रपुर। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आवास विकास चौकी पुलिस ने नैनीताल हाईवे स्थित विधायक कार्यालय के पास हंगामा और मारपीट कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में चालानी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 24 मई को चौकी आवास विकास पुलिस क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे स्थित विधायक कार्यालय के समीप कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चार व्यक्ति आपस में मारपीट और पत्थरबाजी कर रहे थे. घटना के चलते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों में भय का वातावरण पैदा हो गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए संबंधित व्यक्तियों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार हंगामा करते रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित कुमार, कृपाल सिंह, रामपाल और अर्पित पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा बीएनएसएस के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती थी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464