उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

खांड गांव में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी

इंजन और तीन कोच क्षतिग्रस्त

देहरादून। योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस की बोगी पिलर से टकरा गई और बोगी पटरी से उतर गई।
योग नगरी रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस का खाली रैक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंजन और ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि मरम्मत के लिए जा रही ट्रेन खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं रेलवे विभाग की गंभीरता पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि घटना के करीब ढाई घंटे बाद तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और लोगों को ट्रैक से हटाया गया। फिलहाल रेलवे की ओर से जांच की बात कही जा रही है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। इसी दौरान ब्रेक में तकनीकी खराबी आने के कारण यह घटना हुई। हालांकि मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर ट्रेन खड़ी नहीं थी, बल्कि बोगियों सहित मूव कर रही थी। हादसे को लेकर लोको पायलट की ओर से भी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल का कहना हैं की खाली ट्रेन को मेंटेनेंस के लिए खड़ा किया गया था। प्रारंभिक जांच में ब्रेक में तकनीकी दिक्कत आने से यह हादसा हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464