उत्तराखंड समाचार

दिनेश पूरी आर्य समाज अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम के प्रधान बने

आर्य समाज अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम की रविवार को बैठक हुई। सुबह यज्ञ किया गया, उसके बाद शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया।

देहरादून, 20 जुलाई। आर्य समाज अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम के चुनाव में प्रधान पद पर दिनेश पूरी को और संदीप आर्य को मंत्री पद पर सर्वसहमित से चुना गया है। इसके साथ ही आर्य समाज अपर नत्थनपुर की पूरी कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया है। आर्य समाज अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम की रविवार को बैठक हुई। सुबह यज्ञ किया गया, उसके बाद शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात साधारण सभा की बैठक आर्य समाज मंदिर अपर नत्थनपुर नेहरूग्राम में की गई। बैठक में सर्वसहमित से हुए चुनाव में पंडित उमेद सिंह विशारद को संरक्षक, दिनेश पूरी को प्रधान, धनी राम चौथानी व एस एस राणा को उपप्रधान और संदीप आर्य को मंत्री चुना गया। वहीं अमित भारती को उप मन्त्री, प्रेम लाल कोहली को कोषाध्यक्ष, पंकज शाह को सहायक, धनीराम चौथानी व पंकज शाह को पुस्तकालय प्रभारी चुना गया। जबकि आर्य वीरदल के प्रधान पद पर दिलबर चौथानी व मंत्री रोहित पूरी को चुना गया। स्त्री आर्य समाज की प्रधाना पद पर प्रेमवती आर्य, उपप्रधाना रुक्मणि देवी व कमला देवी, मंत्राणी नंदी देवी व पुष्पा देवी को उपमंत्राणी के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464