उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरखेलताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

प्रथम खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

विश्वविद्यालय उस संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

देहरादून 12 मई। उत्तराखंड के प्रथम खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा खेल विश्वविद्यालय हेतु 12.317 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति नैनीताल जनपद के गौलापार क्षेत्र में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय परियोजना के लिए मिली है।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को बहुत गंभीरता और तत्परता से अग्रसारित किया, इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश में खेल अवस्थापना को मजबूत करने और युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की उन्हे पूर्ण विश्वास है कि यह खेल विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं होगा, बल्कि आधुनिक प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, अनुसंधान और उच्च स्तरीय प्रशिक्षक व्यवस्था के माध्यम से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को नई पहचान देने का कार्य करेगा। उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की हमारा लक्ष्य उत्तराखंड को “खेलभूमि” के रूप में स्थापित करना है और यह विश्वविद्यालय उस संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Back to top button