उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

सर दर्द बन गया गंदा नाला ढकने का काम, लोगों के घरों में पहुंच रहीं गंदगी

हल्की बारिश में भी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा गंदा पानी

देहरादून। लगभग दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ तिलक रोड़ गंदे नाले के ढकने का काम कछुआ गति से चल रहा हैं, जिसके कारण वहां रहने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। जब भी तेज बारिश होती हैं तभी वार्ड 22 तिलक रोड़ में डांडीपुर जाने वाली रोड मे गंदे नाले का पानी एवं कचरा लोगो के घर मे घुस जाता हैं। जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही हैं। आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लोगों की समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष राजपुर विधानसभा भाजपा महानगर देहरादून पवन त्रिपाठी ने नगर निगम के पर्यावरण सफाई कर्मचारीयो से क्षेत्र की सफाई करवाते हुए एवं JCB से नाले की सफाई करवाई।
वहां निवास कर रहे स्थानीय लोगों का कहना हैं की देहरादून के तिलक रोड पर वार्ड 22 में डांडीपुर जाने वाली सड़क पर गंदा नाला ढकने का काम लगभग दो वर्षों से चल रहा है, लेकिन इसकी धीमी चाल के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश में नाले का गंदा पानी और कचरा लोगों के घरों में घुस जाता है, जिससे बीमारी और गंदगी का खतरा बढ़ गया है। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोग और राहगीर गंदगी और बदबू से परेशान हैं। बारिश के दौरान घर-घर गंदा पानी घुस रहा है। स्थानीय भाजपाइयों ने नगर निगम के पर्यावरण सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई का प्रयास किया है, लेकिन स्थाई समाधान (ढकने का काम) लंबित हैं। इस परियोजना के जल्द पूरा होने की मांग स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही है। नाले का काम लटका हुआ है। नाला खुला होने के कारण हल्की बारिश में भी गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है। नाले का काम लंबे समय से लटका हुआ है, जिसके कारण सड़क के बीचों-बीच नुकीला सरिया खुला पड़ा है, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button