उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

डीएम ने दिया जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर

कार्यक्रम के दौरान न्यू बसअड्डा निवासी मोहित सिंह की पेयजल समस्या पर जेई को मौके पर भेजा गया।

पौड़ी। सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित आधा दर्जन से अधिक शिकायतों को सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध समाधान, पारदर्शिता बढ़ाने तथा ई-ऑफिस के अंतर्गत ई-फाइलिंग प्रणाली को अनिवार्य रूप से अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनशिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को कार्यवाही से अवगत कराने को कहा। अतिवृष्टि व तेज झंझावात से बाधित विद्युत आपूर्ति और उससे प्रभावित पेयजल पम्पिंग पर उन्होंने गंभीर संज्ञान लेते हुए जल संस्थान से पम्पिंग लॉग और विद्युत विभाग को सायं तक आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। दोनों विभागों को समन्वय बनाकर आवश्यक सेवाएं सुचारू रखने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान न्यू बसअड्डा निवासी मोहित सिंह की पेयजल समस्या पर जेई को मौके पर भेजा गया। धौलकंडी, बेलकंडी व कोस्याल क्षेत्रों में बंदर व तेंदुए की समस्या पर वन विभाग को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ई-ऑफिस समीक्षा में समाज कल्याण, चिकित्सा, संस्कृति, परिवीक्षा व पूर्ति विभाग को ऑनलाइन कार्य निष्पादन व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। जनता मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पुण्डारी निवासी मदन मोहन नैथानी की खेत कटान, ग्राम कण्डारा निवासी ज्ञान सिंह (प्लम्बर) के मानदेय, कोटद्वार रोड निवासी ऊषा नौटियाल के पुस्ता निर्माण, राइंका चम्पेश्वर में जलापूर्ति तथा कल्जीखाल क्षेत्र में गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, डीएफओ महातिम यादव, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button