उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

चमोली। आज देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उनके आगमन पर हेलीपैड पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
धाम पहुंचते ही सीडीएस जनरल चौहान ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा उन्हें यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजामों से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button