उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की पहली बैठक आयोजित

पौड़ी। जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में कोटद्वार के किशनपुरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, संसाधनों, व्यवस्थाओं एवं भविष्य की आवश्यकताओं की समीक्षा करते हुए इसे आदर्श शिक्षण संस्थान बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों व भविष्य की योजनाओं को जाना तथा उन्हें खेल, सांस्कृतिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रहने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कक्षा 1 से 6 तक नामांकित विद्यार्थियों, कक्षाकक्षों, शिक्षकों की उपलब्धता, कार्यालय, शौचालय व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे।
बैठक में नामांकन बढ़ाने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने व संसाधनों के विस्तार पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर व प्रिंटर की स्वीकृति दी तथा क्रय समिति के गठन को अनुमोदित किया। सीसीटीवी कैमरे, डेस्क व इनवर्टर हेतु आवश्यक बजट जिला प्रशासन से उपलब्ध कराने और अन्य प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी को कार्यकारी समिति के गठन व निगरानी के निर्देश भी दिए गए। विद्यालय में खेल सुविधाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्ले एरिया व चिल्ड्रन पार्क विकसित करने पर भी जोर दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी में मध्याह्न भोजन हेतु टीन शेड निर्माण के लिए लोनिवि दुगड्डा को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित कर अधिकारियों द्वारा गोद लेकर उनकी शिक्षा में सहयोग देने की बात कही गई, ताकि कोई भी बच्चा वंचित न रहे। प्रभारी प्राचार्या मनीषा मखीजा ने बताया कि विद्यालय का संचालन 12 जून 2025 से प्रारंभ हुआ है तथा वर्तमान में शिवाजी, अशोक, टैगोर एवं रमन सदनों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर नगर आयुक्त कोटद्वार पी.एल. शाह, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी व अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464