उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

स्वतंत्रता सेनानी बाबू रतन सिंह के नाम से ही बनेगा पार्क, अनशन समाप्त

लक्सर\हरिद्वार। सन 2007 में नगर पालिका द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में प्रस्तावित पार्क जो की स्वतंत्रता सेनानी बाबू रतन सिंह के नाम से बनाया जाना था, सेनानी परिवार को जाने किस आदेशानुसार निरस्त बता दिया गया। शासन, प्रशासन, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को अवगत कराने के पश्चात भी जब सेनानी परिवार हार गया तो अंततः 20 मार्च को तहसील परिसर में अनशन पर बैठने का निर्णय लिया। जब उक्त प्रकरण उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पंत के संज्ञान में आया तो उनके द्वारा शासन प्रशासन स्तर पर अविलम्ब कार्यवाही की मांग की गयी।
आज हरिद्वार में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई और इस गंभीर विषय पर अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र निस्तारण की मांग की। जिसके सापेक्ष अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल एवं अध्यक्ष नगर पालिका लक्सर संजीव कुमार द्वारा अनशन स्थल पर पहुंचकर विभागीय त्रुटि को मानते हुए पार्क का निर्माण स्वतंत्रता सेनानी बाबू रतन सिंह के नाम पर करने एवं पार्क में मूर्ति स्थापित करने की घोषणा करते हुए अनशनकारी प्रपौत्र जितेंद्र सिंह का जूस पिलाकर अनशन खुलवाया।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के महामंत्री अवधेश पंत ने अनशनकारी प्रपौत्र जितेंद्र सिंह का माला पहनाकर प्रकोष्ठ की ओर से सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। हरिद्वार सभा में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी, सत्यप्रकाश चौहान, जिला अध्यक्ष रुड़की नवीन शरण निश्चल, गोपाल नारसन, राजकुमार त्यागी, जय देव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button