उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादून

आजादी के महानायकों को किया याद

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर उन्हें याद किया

एसकेएम न्यूज सर्विस
देहरादून। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज परिषद के कार्यालय में आजादी के महानायकों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर उन्हें याद किया।
इस मौके पर परिषद के संरक्षक नवनीत गोसाई और परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि हमें तीनों क्रांतिकारी की शहादत हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी किस प्रकार उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया था।
परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार व बलेश बवानिया ने कहा कि बड़े दुख का विषय है कि आज हमारी युवा पीढ़ी को यह भी पता नहीं की तीनों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों के चंगुल से बचाया था। जिस कारण आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद करने वालों में नवनीत गुसाई, प्रभात डांडियाल, सुरेश कुमार, बलेश बवानिया, रामपाल, सुशील विरमानी, जगमोहन रावत, राजेश कुमार, चिंतन सकलानी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button