उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

नशा तस्करों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस

देहरादून, 19 मार्च। नशा तस्करों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर अभियुक्ता के कब्जे से 02 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर लिया है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लीची बाग माल रोड़ पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी, जिसे संदिग्धता के आधार पर चैकिंग हेतु रूकने को कहा गया तो वो पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर-घोटकर पकड लिया गया। अभियुक्ता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम सोनी साहनी पत्नी बेजू साहनी निवासी बिंदाल बस्ती पुल के नीचे मूल पता- मस्तपापुर थाना-हनुमान नगर, जिला- दरभंगा, बिहार, उम्र- 25 वर्ष बताया गया, अभियुक्ता की तलाशी लेने पर उससे पास से 02 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार कोय गया। पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है तथा पिछले 05 वर्षों से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही है। अपने बच्चों के लालन पालन तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वह उक्त गांजे को बिहार से देहरादून लायी थी, जिसे वह नशे के आदि व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581