उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारताज़ा ख़बरें

शिकायतों का तीन दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने नैनीडांडा भ्रमण के दिन धुमाकोट तहसील कार्यालय एवं पटेलिया स्थित राजकीय आदर्श उद्यान सेब नर्सरी का निरीक्षण किया। तहसील निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं व महत्वपूर्ण शिकायतों का तीन दिन के भीतर प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नेटवर्क कक्ष, भूलेख, खाता-खतौनी, ई-डिस्ट्रिक्ट, उपकोषागार, भू-अभिलेख, दैवीय आपदा उपकरण, सेवा पुस्तिका सहित विभिन्न पटलों व पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आपदा उपकरणों को सुव्यवस्थित रखने, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में वितरित राशन किट की स्थिति की समीक्षा तथा क्रॉप कटिंग उपयोग की लंबित धनराशि शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम राहत कोष, सीएम हेल्पलाइन व सीएम घोषणाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा कर परिसंपत्तियों के सत्यापन अभिलेख अद्यतन रखने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को खंड विकास अधिकारी, लोक निर्माण विभाग व वन विभाग के साथ समन्वय कर प्रत्येक 15 दिन में बैठक आयोजित करने, राजस्व उपनिरीक्षक व कानूनगो चौकियों की उपस्थिति पंजिकाएं अद्यतन रखने तथा यूसीसी में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जन समर्पण पोर्टल सहित सभी पोर्टलों को नियमित रूप से अद्यतन रखने और तहसील में प्राप्त शिकायतों के लिए अलग पंजिका बनाए जाने के भी निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पटेलिया स्थित राजकीय आदर्श उद्यान सेब नर्सरी का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, पौध उत्पादन व सैंपलिंग की जानकारी ली। उद्यान विशेषज्ञ ने बताया कि नर्सरी में वर्तमान में कुल 4100 सेब पौधे उपलब्ध हैं, जिनसे क्षेत्र में सेब उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581