उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़

आस्था के महासैलाब में श्रद्धालुओं का सहारा बन रही चमोली पुलिस

पुलिस हर स्तर पर मानवता और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

चमोली। प्रचलित चारधाम यात्रा के चलते श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ रहा है। दर्शन की जल्दबाजी और अत्यधिक भीड़ के बीच कई श्रद्धालु अपने परिजनों एवं साथियों से बिछड़ जा रहे हैं, वहीं कई लोगों का मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान भी गुम हो रहा है। ऐसे में घर से दूर यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के लिए यह स्थिति काफी परेशानी और तनाव का कारण बन रही है। इन्हीं परिस्थितियों में चमोली पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं के लिए संकटमोचक बनकर सामने आ रही है। पुलिस जवान पूरी संवेदनशीलता, धैर्य और तत्परता के साथ श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका त्वरित समाधान कर रहे हैं। बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने से लेकर खोया सामान खोजकर सुरक्षित वापस लौटाने तक, पुलिस हर स्तर पर मानवता और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
चमोली पुलिस का यह सहयोगी और मानवीय चेहरा श्रद्धालुओं के बीच भरोसे और सुरक्षा का माहौल बना रहा है, जिसकी यात्री खुलकर सराहना भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button