उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

अल्मोड़ा। आज प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत मां अग्नेरी क्रिकेट क्लब चौखुटिया द्वारा आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में मौजूद खिलाड़ियों एवं अन्य लोगों को नशा मुक्त जीवन के तहत नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में अवगत कराया गया।

साथ ही जीवन में खेल की महत्ता को बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग,नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम) की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  स्वस्थ व उज्जवल भविष्य बनाने के साथ सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने एवं अपने आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने व जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581