उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की शुरूआत

पर्यवेक्षको ने की जिलों में पहुंचकर की अभियान की शुरूआत

देहरादून 5 सितम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए अखिल भारतीयक कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त 28 पर्यवेक्षकगणों में से 27 पर्यवेक्षक अपने प्रभार वाले जनपदों में पहुंच चुके हैं तथा चमोली के लिए नियुक्त उत्तर प्रदेश की विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराधा मिश्रा मोना 14 सितम्बर के उपरान्त पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि सभी पर्यवेक्षकगणों द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों के साथ ही पार्टी के सभी जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सभी जनपदों में संगठन के पुनर्गठन की कवायद शुरू कर चुके हैं। महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रेरणा से हो रहे संगठन सृजन अभियान के उत्साहवर्द्धक परिणाम आयेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बडे उत्तसाह से संगठन सृजन अभियान में प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान से पार्टी के जेबी संगठन मुक्ति मिल सकेगी तथा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पद व सम्मान मिलेगा जिससे आने वाले 2027 के चुनाव में पार्टी को पुनः सत्तारूड़ करने मे मदद मिलेगी। विजय सास्वत ने प्रदेश के सभी कांग्रेस जनों से अपील की कि वे निर्भीक होकर केन्द्रीय पर्यवेक्षकों के सम्मुख अपनी बात रखते हुए संगठन की सही स्थिति से अवगत करायें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन सृजन के दूरगामी परिणाम होंगे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581