पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को किया श्रद्धा पूर्वक याद
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है।

देहरादून 20 अगस्त। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी के जन्म दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन 21, राजपुर रोड़, देहरादून में स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला की अध्यक्षता में एक गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने स्व0 राजीव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजीव गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगाकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत ने स्व0 राजीव गांधी जी को भारत में सूचना क्रान्ति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी ने संविधान में संशोधन कर पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाकर युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी जी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। पड़ोसी देशों से मधुर सम्बन्ध बनाने की पहल स्व0 राजीव गांधी जी द्वारा की गई थी। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सदैव ही पंचायतों की मजबूती व उन्हें अधिकार सम्पन्न बनाये जाने पर जोर रहा है। पंचायतों की इसी मजबूती के लिए स्व0 राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में कांग्रेस द्वारा संविधान में 73वें एवं 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को और अधिक प्रभुता सम्पन्न बनाने का कार्य किया गया। श्री धस्माना ने स्व0 राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को शक्तिशाली व सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करते हुए भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना देखा था वह आज साकार हो गया है। स्व0 राजीव जी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए उन्होंने कहा कि राजीव जी ने न केवल सूचना के क्षेत्र में नई क्रांति का संचार किया बल्कि पंचायतों की स्वायत्तता तथा मजबूती के लिए जो कार्य किया वह मील का पत्थर साबित हुआ है। भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रांति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी जी ने डाली थी उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। सूचना तकनीक के क्षेत्र में भारत वर्ष की गिनती आज दुनिया के अग्रणी देशों में की जाती है जिसका श्रेय स्व0 राजीव गांधी जी को है। स्व0 राजीव गांधी जी ने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। उनके द्वारा उठाये गये कदमों से आज भारतीय महिलाएं देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। स्व0 राजीव जी ने भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक कर दिया। हम सब को मिलकर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस असवर पर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा द्वारा देशभर में महिला हित में चलाये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अनुरूप कार्यक्रम में उपस्थित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष आशा डोबरियाल शर्मा, नजाम खान, चन्द्रकला नेगी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाडी, कोमल बोहरा, संगीता गुप्ता, दीपा चौहान, भावना, विमला, अनीता दास, रेखा ढींगरा, आकांक्षा, मंजीत, लीला रावत सहित अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



