उत्तराखंड समाचारदेश

आईटीबीपी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भव्य बैण्ड प्रदर्शन

ऐतिहासिक गॉधी पार्क में भव्य एवं मनमोहक बैंड प्रदर्शन का आयोजन

संदीप गोयल /एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। स्वतंत्रता के पावन अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आई.टी.बी.पी.), सीमाद्वार कैंप देहरादून के पाईप बैण्ड् एवं ब्रास बैण्ड द्वारा देहरादून के दिल में बसे ऐतिहासिक गॉधी पार्क में भव्य एवं मनमोहक बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आई.टी.बी.पी. सीमाद्वार कैम्प के पाईप बैण्ड एवं ब्रास बैण्ड ने देशभक्ति से ओत प्रोत धुनों की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। बैंड की प्रस्तुतियों में राष्ट्र भक्ति की भावना स्पष्ट  रूप से झलक रही थी, जिससे वातावरण में देशप्रेम और गर्व की भावना का संचार हुआ। यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढाने वाला रहा, बल्कि देहरादूनवासियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव भी साबित हुआ। साथ ही इस कार्यक्रम के दौरान सेल्फी  पॉइन्ट सबसे ज्यादा रोचक रहा, जिसमें वहा पर उपस्थित बच्चें  एवं स्थानीय नागरिक अपनी सेल्फी  लेकर बहुत ही खुश नजर आये। कार्यक्रम में बडी  संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पर्यटक उपस्थित रहें, जिन्होनें आई.टी.बी.पी. के जवानों की कलात्मकता और अनुशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581