उत्तराखंड समाचार

पुलिस महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात

कार्यों की गति और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए कैडेवर डॉग्स, विक्टिम लोकेशन इक्विपमेंट और थर्मल इमेजिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।

देहरादून 11 अगस्त।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट कर उत्तरकाशी में चल रहे खोज एवं बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को अवगत कराया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ, अग्निशमन, पीएसी के कार्मिक तैनात हैं, जो सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एनडीआरएफ सहित सभी एजेंसियों के साथ समन्वय कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित कर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा प्रतिदिन सभी एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सिचुएशन रिपोर्ट जारी की जा रही है। कार्यों की गति और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए कैडेवर डॉग्स, विक्टिम लोकेशन इक्विपमेंट और थर्मल इमेजिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। प्रतिकूल मौसम, दुर्गम और बाधित सड़क संपर्क और भूस्खलन की आशंकाओं के बावजूद सभी बल सतत रूप से कार्यरत हैं।  राज्यपाल ने आपदा राहत में लगी सभी फोर्स और एजेंसियों को एकीकृत कमान प्रणाली में मिलकर काम करने की अपेक्षा की। उन्होंने भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ टीमों को अलर्ट मोड में रहकर सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि कई मीटर गहरे मलबे को हटाने और खोज-बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए भू-वैज्ञानिकों की मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और मौसम विभाग के अलर्ट को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक रूप से लोगों तक पहुँचाया जाए।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581