उत्तर प्रदेश समाचार

सीएम ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

मां शाकम्भरी कॉरिडोर का होगा निर्माण बनाया जाएगा ऐलिवेटेड मार्ग

सहारनपुर, 04 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ शाकुम्भरी की कृपा भूमि जनपद सहारनपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का जनमंच सभागार में बटन दबाकर लोकार्पण किया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के 21 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। मण्डलायुक्त श्री अटल कुमार राय ने माननीय मुख्यमंत्री जी को काष्ठ से निर्मित शंकर जी की एवं जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने गणेश जी की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है। सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का उत्साह है ओर इस अवसर पर मुझे जनपद में आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सहारनपुर, प्रदेश का एक कोना होने के कारण पहले उपेक्षित रहा, लेकिन अब डबल इंजन सरकार में सहारनपुर को उसकी विरासत से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र से पलायन और निराशा थी, लेकिन अब सहारनपुर की जनता में नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री ने जनपद सहारनपुर को उसकी समृद्ध विरासत से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मां शाकम्भरी का पावन धाम और माता त्रिपुरी बाला सुंदरी का स्थल इस क्षेत्र की पहचान हैं। मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हो चुका है और इसका हैंडओवर अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका भव्य लोकार्पण होगा। इसके अलावा, मां शाकम्भरी कॉरिडोर और ऐलिवेटेड मार्ग के निर्माण की योजना का भी जिक्र किया, जिससे श्रद्धालु हर मौसम में आसानी से तीर्थ स्थल तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने जाहर वीर गोगा के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन करने की बात कही, जो 900 साल पहले विदेशी आक्रांताओं से देश की रक्षा करने वाले वीर योद्धा थे और जिन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन के उपरांत यहां पर समाधि ली थी, उनके आश्रम को भव्य रूप दिया गया है। मा० मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार विकास और विरासत के संरक्षण में संतुलन बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सहारनपुर को उसकी पहचान और गौरव से जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अब सभी जिला मुख्यालयों के नगर निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सहारनपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो रहा है और मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बन रही है। उन्होंने कहा कि हमारा युवा खेलेगा तभी खिलेगा। हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाए जाएंगे। मा० मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जनपद सहारनपुर की बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा कि अब दिल्ली से सहारनपुर की दूरी मात्र तीन घंटे में तय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पहले विकास के लिए लखनऊ जाना पड़ता था, लेकिन अब हम स्वयं आपके बीच आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और फर्नीचर उद्योग की प्रशंसा की और कहा कि अगर पूर्ववर्ती सरकारों ने इसे प्रोत्साहन दिया होता तो यह इटली के फर्नीचर से भी बेहतर पहचान बना सकता था। उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाने से हमारे कारीगरों को लाभ होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मा० मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त 2025 तक महिलाऐं उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि त्यौहारों के इस मौसम में स्वच्छता हमारा दायित्व है। उन्होने कहा कि अब भारत अपनी विरासत का सम्मान करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हर जनपद अपनी पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। स्थानीय उत्पाद ही विकसित भारत की आधार शिला बनेगा। उन्होने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्पियों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की मूर्तियां और हस्तशिल्प अब स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं। मा० मुख्यमंत्री जी ने रक्षा बंधन, काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे आगामी पर्वों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन की त्रासदी के स्मरण और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की तैयारियों का भी जिक्र किया।  उन्होने कहा कि 13, 14 एवं 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जाए। यह हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। यह भी हमारी विरासत है। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो काम 70 वर्षों में नहीं हो पाया वो काम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में हुआ है। उन्होंने स्वच्छता, आवास राशन कार्ड, वृद्धावस्था, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन योजना सहित वे सभी येाजनाएं जिसके लिए पहले भटकना पड़ता था आज की सरकार में अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमी विकास योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्न्यन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थी नरेश कुमार, मांगेराम, ममता, डेविड, भूपेन्द्र कुमार, कीर्ति बंसल, मेनका, राधा, अनीता, विनोद, धनंजय, सतपाल, रामकुमार, संदीप शर्मा, शिखा यादव और प्रशांत चौधरी को प्रशस्ति पत्र, डेमो चेक, मकान और ट्रैक्टर की चाबी देकर लाभांवित किया गया। महापौर अजय सिंह ने स्वागत उद्बोधन करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए देश में प्रधानमंत्री एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री जी की सराहना की। उन्होने मुख्यमंत्री की सुशासन, सेवा एवं समर्पण भाव से कार्य करने की प्रशंसा की। स्मार्ट सिटी सहारनपुर की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। जिसमें स्मार्ट सिटी के विकास को बताया गया। इस अवसर पर मंत्री विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी उत्तर प्रदेश श्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा, कौशल शिक्षा उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री ब्रजेश सिंह, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, महापौर डॉ0 अजय सिंह, विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर, विधायक गंगोह श्री किरत सिंह, विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेन्द्र निम, विधायक नकुड़ श्री मुकेश चौधरी, जिलापंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, वंदना वर्मा सदस्य विधान परिषद, मण्डलायुक्त श्री अटल कुमार राय, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आशीष तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464