उत्तराखंड समाचार

बहरूपियो के चेहरे से नकाब हटाता “ऑपेरशन कालनेमि”

सम्पूर्ण राज्य में चलाया जा रहा "ऑपेरशन कालनेमि"

 

देहरादून, 13 जुलाई। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाया जा रहा “ऑपेरशन कालनेमि” बहरूपियो के चेहरे से नकाब हटाता हुआ नज़र आ रहा हैं। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध दून पुलिस की आज बड़ी कार्यवाही हुई हैं। अभियान के तीसरे दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से साधु संतों के भेष में घूम रहे गैर राज्यो के 23 ढोंगी बाबाओं के साथ कुल 34 ढोंगी बाबाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। अभियान के तहत पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस द्वारा 03 दिनों में 82 ढोंगी बाबाओ को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों पर देवभूमि में धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले छद्म भेषधारियों के विरूद्व “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने तथा लोगो की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओ को अजांम देते है, को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। अभियान के तहत आज दिनांक 13-07-2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 34 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओ में 23 व्यक्ति अन्य राज्यो के रहने वाले हैं।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- राजेन्द्र गिरी पुत्र श्री महावीर प्रसाद गुप्ता निवासी डबुआ कॉलोनी सी 207,  फरीदाबाद, पंजाब उम्र- 43 वर्ष

2- धीरज शर्मा पुत्र दिलबाग शर्मा निवासी में थाना थानेश्वर  जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा  उम्र –  40 वर्ष

3-  बलविंदर पुत्र जगदीश चंद्र निवासी राजपुरा थाना सदर राजपुर जिला पटियाला पंजाब उम्र –  46 वर्ष

4-            अनिश पाण्डेय पुत्र गया प्रसाद पाण्डेय नि0 गेट रंगोली जिला चित्रकुट, उ0प्र0 उम्र – 35 वर्ष

5-  राम भल्लर पुत्र माधवराज मूल पता रनीयापुर, थाना खरगुपुर, जिला गोण्डा, उ0प्र0, हाल निवासी ब्लाँक सी नई बस्ती रेसकोर्स कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 45 वर्ष

6-  राहुल जोशी पुत्र शिव कुमार जोशी काली देवी मन्दिर निर्दगान झालु थाना हल्दौर बिजनौर उ0प्र0 हाल पता लोहियानगर ब्रह्मपुरी पटेलनगर देहरादून उम्र 29 वर्ष

7-  बन्टी पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम सराया थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष

8-  रोशन पुत्र रामप्रसाद निवासी बडी बाजार थाना निगोही जिला शाहजहाँपुर उ0प्र0 उम्र 59 वर्ष

9-  रूपेश कुमार पुत्र शोभाकान्त नि0 पुनिया जिला पुनिया, बिहार, उम्र – 35 वर्ष

10- राजू बाबा पुत्र राहुल नि0 सारी डेरा धनबाद थाना सिटी इलाहबाद उ0प्र0, उम्र – 30 वर्ष

11- रघुपति पुत्र सुरेश नि0 खतौली थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर उम्र-  40 वर्ष

12-  रामबाबू पुत्र अनुठा महतो नि0 रतनपुरा बसन्त थाना अवतारनगर जिला छपरा बिहार उम्र – 31 वर्ष

13-  मलकीत पुत्र राजाराम निवासी जगाधरी हरियाणा उम्र 50 वर्ष

14-  बाबा पुत्र फेकू नाथ निवासी जगाधरी हरियाणा उम्र 52 वर्ष

15-  मनीष पुत्र रामगोपाल निवासी झांझनपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष

16-  दुर्वेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नजीबाबाद बिजनौर उम्र 50 वर्ष

17-  सुजीत शर्मा पुत्र जगदीश निवासी समयपुर नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 53 वर्ष

18- सचिन पुत्र राजेश निवासी नंदगंज गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश उम्र 44 वर्ष

19-          विजय पुत्र बजरंगी निवासी ग्राम पुरीदलखरिया थाना अमरोली जिला अमेठी, उ०प्र०

20- अभिषेक पुत्र महिपाल निवासी डडवा माजरी फतेहपुर यमुनानगर हरियाणा

21- देव गौड़ पुत्र श्री रविंद्र गौड़ निवासी बाद बंबुआ जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा।

22- राजकुमार उर्फ रामदास पुत्र श्री सरदारी लाल निवासी अम्बाला शहर थाना जगादरी गेट पुराना होस्पिटल जिला अम्बाला हरियाणा, उम्र- 70 वर्ष

23- राजू पुत्र बागदी निवासी पुष्कर शहर जिला अजमेर, राजस्थान, उम्र – 53 वर्ष

24- राजेंद्र नाथ पुत्र फिरोज नाथ निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर उम्र 52 वर्ष

25- शत्रु राम पुत्र रामधन निवासी सहसपुर देहरादून

26- गोजी निवासी इंदिरा आवास सपेरा बस्ती, रायपुर, देहरादून

27-  संगनाथ पुत्र कृष्ण नाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून।

28- बिट्टू पुत्र मदन सिंह निवासी कांवली छबीलबाग कोतवालीनगर देहरादून उम्र 45 वर्ष

29-          शिवनाथ पुत्र कृष्ण नाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला रायवाला उम्र 40 वर्ष

30-  लालू नाथ पुत्र स्वर्गीय श्री सत्यनाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला रायवाला उम्र 58 वर्ष

31- पप्पू प्रसाद पुत्र गोली प्रसाद निवासी सिंगल मंडी थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 45 वर्ष

32- टसनू पुत्र रानकरन निवासी कुसुम विहार सिंघल मण्डी कोतावली नगर देहरादून उम्र 54 वर्ष

33- धर्मनाथ पुत्र श्री कलमीनाथ निवासी भानियावाला, सपेरा बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र – 55 वर्ष

34- विक्की पुत्र ननकाऊ निवासी ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581