उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन

फ़िल्म गुड बाय की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे अमिताभ

देहरादून। अमिताभ बच्‍चन अपनी फ़िल्म गुड बाय की शूटिंग के लिए उत्‍तराखंड पहुंचे हैं। 26 मार्च से हरिद्वार में फ़िल्म की शूटिंग शुरू होगी, जो एक अप्रैल तक चलेगी। फ़िल्म गुड बाय में अमिताभ बच्चन अहम भूमिका हैं। साथ ही अभिनेत्री राष्मीका मंदाना भी हैं। 26 से 27 तक ऋषिकेश में शूटिंग होगी। उसके बाद हरिद्वार में शूटिंग की जाएगी। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर स्टाफ ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाईं। भारी भीड़ के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। देहरादून एयरपोर्ट से वह नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से आज सुबह करीब दस बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनके सर्मथक उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हो गए। लेकिन अमिताभ बच्चन की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। जिसके बाद वह कार में सवार होकर नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना हो गए।

 

 

Related Articles

Back to top button