उत्तर प्रदेश समाचार

योगाभ्यास कर दिया निरोगी रहने का संदेश

वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है पृथ्वी ही परिवार है।

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर सभी को निरोगी रहने का संदेश दिया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि योग वसुधैव कुटुंबकम की भावना को व्यक्त करता है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है पृथ्वी ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य पृथ्वी पर सभी जनों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि योग प्रत्येक युग में प्रासंगिक रहा है और सदैव रहेगा। भारतीय योग को विश्व में असीमित सफलता मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र भी आधिकारिक स्तर पर सभी देशों से योग के प्रचार और प्रसार की सहमति व्यक्त कर चुका है। आज वैश्विक स्तर पर भारतीय योग का व्यापार खरबों रुपयों से भी अधिक पहुंच चुका है और निरंतर वृद्धि प्राप्त कर रहा है। भारतीय संस्कृति में सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे भवन्तु निरामया के सिद्धांत पर अग्रसर होकर योग को विश्व कल्याण के लिए उत्तरोत्तर समायोजन के लिए कृत संकल्पित है।योग सम्पूर्ण जगत को आहार शुद्धि, विचार शुद्धि, भाव शुद्धि और सह अस्तित्व द्वारा एकता के सूत्र में पिरोने में समर्थ है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि योग द्वारा उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी काया, आयुर्वेद और आध्यात्मिक जीवन शैली के अनुरूप जीवन पद्धति विकसित करना बहुत ही सरल हो जाता हैं। योग विज्ञान में व्यायाम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्तियों को उन्नत करने की क्षमता निहित है। हमारे देश के यशस्वी और तेजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी योग विद्या और भारतीय संस्कार, भारतीय संस्कृति, भारतीय जीवन मूल्यों और अनुशासन के वैश्विक प्रसार के लिए कार्यरत एवं प्रतिबद्ध हैं। देश में पतंजलि संस्थान, भारतीय योग संस्थान एवं अनेकों संस्थानों द्वारा नियमित रूप से अधिकाधिक संख्या में जनसहयोग द्वारा सभी को नियमित योग कर निरोग रहने के लिए प्रेरित किया गया है। योग करने से आप सदैव स्वस्थ और निरोगी रहते हैं। योग सहज सिद्धि मार्ग है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापिका दीपांजलि, अजय गर्ग तथा उपस्थित अध्यापकों और अध्यापिकाओं का धन्यवाद अर्पित किया तथा विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्र छात्राओं एवं सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि हम सभी अपने परिवार के सदस्यों को भी नियमित रूप से योग करने, अपनाने और प्रसारित करने के लिए प्रेरित करें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464