उत्तराखंड समाचार

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया।

देहरादून। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में पहुंचने पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं भगवान बदरी विशाल का अंगवस्त्र प्रसाद स्वरूप भेंट किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने परिवार सहित वेदपाठ के साथ विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, एवं मंदिर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और देवभूमि में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव साझा किया। इसके बाद वह  केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581